
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए वार्ड क्रमांक 38 स्थित आर.एस.एस. मार्केट के समीप जर्जर अवस्था में पड़े प्याऊ भवन को ध्वस्त कर हटाने की कार्रवाई की गई। भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा जनहानि की आशंका को रोकने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया।
नगर निगम क्षेत्र में पुराने एवं जर्जर भवनों के कारण आम नागरिकों तथा राहगीरों की सुरक्षा प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम प्रशासन द्वारा आर.एस.एस. मार्केट के समीप स्थित जर्जर प्याऊ भवन को हटाने की कार्रवाई की गई। भवन की स्थिति ऐसी थी कि उसके क्षतिग्रस्त हिस्सों के गिरने से आसपास से गुजरने वाले नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को नुकसान पहुंचने की संभावना थी।






निगम प्रशासन का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं आवागमन वाले मार्गों को सुरक्षित बनाए रखना…


नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में नागरिकों की सुरक्षा एवं सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जर्जर प्याऊ भवन को ध्वस्त कर संभावित दुर्घटना की आशंका को दूर किया गया।
निगम प्रशासन का उद्देश्य शहर के सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं आवागमन वाले मार्गों को सुरक्षित बनाए रखना है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से बाजार क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही अधिक होने के कारण जर्जर संरचनाएं दुर्घटना का कारण बन सकती हैं।
नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि उनके आसपास किसी सार्वजनिक स्थल पर जर्जर भवन अथवा दुर्घटना की आशंका वाली संरचना दिखाई देने पर इसकी जानकारी निगम प्रशासन को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
===
