
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
धनोरा स्थित तुलसी पैलेस में आज भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर जी शामिल हुए और संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया।







इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण, परिश्रम और सामूहिक प्रयासों से संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हुए आत्मनिर्भर भारत एवं विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करना है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, मंडल अध्यक्ष शीतला राजपूत , महामंत्री चंदू देवांगन एवं प्रवीण यदु , धनोरा सरपंच रुलेश्वरी बंजारे नगर पंचायत अध्यक्ष सरस्वती साहू , वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रशांत सिंह ठाकुर चंद्रशेखर बंजारे , उतई सोसायटी अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा , डॉ. अनिल साहू सुनीता चंद्राकर संगीत रजक विमला कामड़े एकता चंद्राकर ममता चंद्राकर सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
===
