श्रद्धालुओं को अपने हाथों से बांटा भोग प्रसाद, समिति ने किया आत्मीय स्वागत…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
लक्ष्मी ग्रीनसिटी, रिसाली स्थित गार्डन में विराजित माँ दुर्गा के पंडाल में सोमवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल पहुंचे। “न्यू सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति”,ग्रीनसिटी, रिसाली के अध्यक्ष एन.के. बैनर्जी और महासचिव दीप कर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। सांसद के साथ उनके पुत्र सौरभ बघेल भी परिवार सहित मौजूद रहे।






सांसद बघेल ने माँ दुर्गा पूजा के अवसर पर समिति द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने हाथों से भोग प्रसाद बांटा और स्वयं भी प्रसाद ग्रहण किया। सांसद की इस सहभागिता से ग्रीनसिटी कॉलोनी के श्रद्धालुओं में उत्साह रहा।

समिति के वरिष्ठ सदस्य शान्तनु दासगुप्ता ने सांसद की उपस्थिति को समिति और कॉलोनीवासियों के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने माँ दुर्गा से श्री बघेल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के कार्यों में निरंतर सफलता की कामना की।
इस मौके पर समिति के अशोक चक्रवर्ती, अरुण दास, ए.के. बंदोपाध्याय, सुब्रत सामंता, अरूपेश सेन, शोमा कर, शॉम्पा राय, मृत्युंजय मजूमदार, पराग, सक्षम राव, हेमा ठाकुर सिंह, सुबीर सेन, आर.एन. सेनगुप्ता सहित पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
===
