57 किलोग्राम वजन वर्ग में ग्रेसी पटेल ने स्वर्ण पदक ,और 50 किलो ग्राम वजन वर्ग में प्रिया यादव ने रजत पदक जीता
TheCityReportnews@durg-भिलाई. हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय के तत्वाधान में संचालित अंतर महाविद्यालयीन (महिला एवं पुरुष) कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी भिलाई में आयोजित किया गया । जिसमें प्रतियोगिता में शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग (साइंस कॉलेज दुर्ग) के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महिला वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत एवं पुरुष वर्ग में चार स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग की प्रतियोगिता में 57 किलोग्राम वजन वर्ग में ग्रेसी पटेल ने स्वर्ण पदक ,और 50 किलो ग्राम वजन वर्ग में प्रिया यादव ने रजत पदक जीता। साथ ही पुरुष वर्ग में 63 किलोग्राम वजन वर्ग में यश कुमार ने स्वर्ण ,67 किलोग्राम वजन वर्ग में हनीश कुमार ने स्वर्ण, 70 किलोग्राम वजन वर्ग में घनश्याम ने स्वर्ण व 77 किलोग्राम वजन वर्ग में किशन कुमार ने स्वर्ण पदक जीता है । प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर एस सिंग महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लक्षमेंद्र कुलदीप एवं समस्त स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी एव हर्ष व्यक्त किया है ।
