TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai_Durg
07 आरोपी गिरफ्तार: मौके पर 52 पत्ती ताश से काट-पत्ती का जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को पकड़ा गया।
जप्त सामग्री: आरोपियों के कब्जे से 6,100 नगद, 52 पत्ती ताश एवं 01 न्यूज़ पेपर बरामद कर जप्त किया गया।
वैधानिक कार्रवाई: जुआ खेलने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध गतिविधियों पर सख्ती: दुर्ग पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai_Durg







संक्षिप्त विवरण: दिनांक 26.10.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छत्तीसगढ़ सब्जी मंडी के पीछे, रूआबांधा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से काट-पत्ती का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते हुए सात आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से नगद रकम एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी: 1. मनोज कुमार मारकंडे,उम्र 39 वर्ष, निवासी रूआबांधा बस्ती। 2. गौतम कुमार बघेल उम्र 28 वर्ष, निवासी सेक्टर-6, बोरिया क्वार्टर, सड़क नंबर 52, भिलाई। 3. संजय साहू, उम्र 37 वर्ष, निवासी एचएससीएल कॉलोनी, 62/D, रिसाली। 4. दिनेश निषाद, उम्र 40 वर्ष, निवासी रूआबांधा। 5. लक्ष्मी जोशी,उम्र 30 वर्ष, निवासी रूआबांधा, कुंद्रापारा। 6. मनीष जैन,उम्र 26 वर्ष, निवासी रूआबांधा। 7. कन्हैया यादव, उम्र 43 वर्ष, निवासी 62/D, एचएससीएल कॉलोनी, रूआबांधा।
जप्त सामग्री: – नगद रकम — 6,100/-, ताश के पत्ते — 52 पत्ती, न्यूज़ पेपर — 01 नग ,उक्त सामग्री का उपयोग जुआ खेलने के दौरान किया जा रहा था।
सराहनीय पुलिस कार्रवाई: मुखबिर से सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर सात आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाया गया है। दुर्ग पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अपील: दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
===
