
TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai_Durg_Bhilai
दुर्ग कलेक्टर अभिजीत की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में पशु कल्याण, अवैध पशु परिवहन की रोकथाम, पशु जन्म नियंत्रण, टीकाकरण और निराश्रित पशुओं के व्यवस्थापन सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई।






कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिये है कि पशुओं के साथ बबर्रता और अवैध परिवहन के मामले में तत्काल वैधानिक कार्यवाही की जाए। उन्हाेंने जिले में संचालित अपंजीकृत पशु एवं मांस दुकानों का निरीक्षण करने और अनियमियतता मिलने पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
अवैध एवं बर्बरतापूर्ण तरीके से पशुओं का परिवहन करने वालों में सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। पशु जन्म नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आवारा श्वानों की नशबंदी, रेबीज टीकाकरण और कृमिनाशक दवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिये गये। साथ ही डेयरी पशुओं में आक्सीटोसिन जैसी प्रतिबंधित दवाओं के दुरूपयोग पर रोक लगाने हेतु नियमित निगरानी करने के निर्देश दिये।
पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 के प्रावधानों और दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने को कहा गया। पशु क्रुरता निवारण अधिनियम के संबंध में एक एसओपी तैयार कर संबंधित विभाग को प्रेषित करने पशुधन विकास विभाग को निर्देश दिये गये।
बैठक में नगर निगम दुर्ग की आयुक्त लीना कोसम, नगर निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त सुदेश सुन्दरानी, नगर निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा, पुलिस, राजस्व, पशुधन विकास विभाग तथा समिति के सदस्य उपस्थित थे।
===
