
THECITYREPORTNEWS@CHHATTISGARH/BHILAI-DURG
विधानसभावार मतदाता सूची के सघन पुनरीक्षण SIR के पश्चात जारी अंतिम मतदाता सूची संबंधित विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों (बूथों) के आधार पर तैयार की गई है। आगामी नगर पालिक निगम चुनाव को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए इस मतदाता सूची को निगम के प्रत्येक वार्ड एवं उसकी सीमा (चौहद्दी) के अनुसार विभाजित व व्यवस्थित किया जाना अनिवार्य है।
लेकिन स्थानीय निर्वाचन के कर्मीयों BLO ने वार्ड के नक्शे एंव चौहद्दी के अनुसार मतदाता का विभाजन नही किया है जिसका खामियाजा आम मतदाताओं एंव आगामी चुनाव मे संभावित उम्मीदवारों को भुगतना पड़ रहा है,चूंकि वर्तमान में नगर पालिक निगम भिलाई में नया परिसीमन नहीं हुआ है, अतः पिछले आम चुनाव के समय निर्धारित वार्डों के नक्शे एवं चौहद्दी (सीमांकन) को ही पूर्णतः मान्य किया जाएगा।







नगर पालिक निगम भिलाई के पास प्रत्येक वार्ड का आधिकारिक नक्शा एवं चौहद्दी का विवरण उपलब्ध है। इसी रिकॉर्ड के आधार पर विधानसभा के बूथ स्तर की मतदाता सूची को वार्डवार सटीक रूप से पृथक किया जाना था जो नही किया गया है,इस विभाजन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक मतदाता का नाम उसके निवास स्थान के अनुसार उसी के वार्ड की मतदाता सूची में दर्ज हो, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या आपत्ति की स्थिति निर्मित न हो।
लेकिन बहुत से वार्डों में मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर हुई है! स्थानीय निर्वाचन एवं निगम प्रशासन द्वारा इस कार्य को पूरी सतर्कता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना था जो नही किया गया है।
===
