जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में रेल एवं बसों से दिल्ली पहुंचेंगे कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता विमान से होंगे शामिल…
THECITYREPORTNEWS@CHHATTISGARH/BHILAI
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज दुर्ग शहर से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दिल्ली कूच के लिए आज सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता गोंडवाना एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस एवं छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित विभिन्न ट्रेनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसके साथ ही एसी एवं स्लीपर बसों के माध्यम से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे। वहीं दुर्ग शहर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी कल विमान से दिल्ली पहुंचकर महारैली में शामिल होंगे।







इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर अध्यक्ष *धीरज बाकलीवाल* ने कहा कि 1 नवंबर की दिल्ली महारैली देश के महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक मुद्दों को लेकर कांग्रेस की आवाज बुलंद करने का एक बड़ा अवसर है। कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। दुर्ग शहर से बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों का दिल्ली पहुंचना संगठन की सक्रियता और कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित है। दिल्ली में आयोजित इस महारैली में दुर्ग शहर के कांग्रेसजन पूरी एकजुटता के साथ अपनी भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने दिल्ली रवाना होने वाले सभी कांग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की सामूहिक भागीदारी ही किसी भी आंदोलन को व्यापक स्वरूप प्रदान करती है।
*धीरज बाकलीवाल ने कहा कि दुर्ग शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पूरी तैयारी और अनुशासन के साथ दिल्ली पहुंच रहे हैं तथा 1 नवंबर की महारैली में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।*
1) ट्रेन से – हमसफर एक्सप्रेस द्वारा , नेतृत्व – गुरदीप सिंह भाटिया, अध्यक्ष, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग…

ट्रेन से जाने वाले साथियों में पार्षद मनीष बघेल, प्रदेश सचिव अयूब खान, देवीश्री साहू, पार्षद दीपक साहू, पूर्व पार्षद ज्ञानदास बंजारे, ब्लॉक सचिव बिन्ना देशमुख, बिजेंद्र भारद्वाज, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, पूर्व पार्षद माहेश्वरी ठाकुर, बोरसी मंडल अध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र वर्मा, कसारीडीह मंडल अध्यक्ष नंदा राउत, ब्लॉक सचिव ललित उके, ब्लॉक सचिव आशीष देशमुख, वार्ड 52 अध्यक्ष एमन साहू, वार्ड 44 अध्यक्ष बंटी नवरंग, वार्ड 45 अध्यक्ष सन्नी खूबरागड़े, वार्ड 41 अध्यक्ष रफीक खान, दक्षिण ब्लॉक उपाध्यक्ष अहमद चौहान, युवा नेता सन्नी साहू, आयुष शर्मा, एनी पीटर, भीम सेन, सरोज निर्मलकर, शीला मानिकपुरी, शाहनवाज खान, शहंशाह आलम, अजाज गोल्डी, पुष्पेंद्र साहू, रफीक खान, गुन राउत, कन्हैया रात्रे, जीतेंद्र, लकी देशमुख, सिद्धार्थ चंद्राकर, अभिषेक जांगड़े, सचिन पाटने, सन्नी खूबरागड़े आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।
*2) फ्लाइट से -*नेतृत्व – धीरज बाकलीवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दुर्ग,राकेश ठाकुर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष के साथ

फ्लाइट से जाने वालों में पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रतिमा चंद्राकर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र साहू, प्रदेश महासचिव दीपक दुबे प्रदेश सचिव संदीप वोरा, पूर्व अध्यक्ष आर एन वर्मा, अल्ताफ अहमद ,शहर प्रभारी महामंत्री राय सिंह ढीकोला, जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज पूर्व पार्षद प्रेमलता साहू, अनुप वर्मा निकिता मिलिंद चिराग शर्मा संजू धनकर, आयुष शर्मा हेमा साहू आदि वरिष्ठ नेता रवाना हुए।
3) बस से नेतृत्व – आनंद कपूर ताम्रकार, ब्लॉक अध्यक्ष
बस से जाने वालों में सुनीत घोष, भीम सेन, अभिषेक जांगड़े, मोहित वालदे लव सोनी सचिन पत्नी मेघदूत साहू रवि जोशी संतोष सोनी एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।
4) बाय रोड – कार द्वारा नेतृत्व – अभिषेक बोरकर, प्रदेश अध्यक्ष, कामगार मजदूर कांग्रेस
कामगार मजदूर कांग्रेस की टीम 5 गाड़ियों के काफिले के साथ सड़क मार्ग से जाएंगे सभी कांग्रेस के साथी 1 नवंबर को रामलीला मैदान, दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रदर्शन में शामिल होंगे।
===
