भिलाई सेक्टर 5 कि टीम प्रतिभा 11 विजेता घोषित, उन्हें धुरंधर कप से नवाजा गया…

TheCityReportNews@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
छत्तीसगढ़ भिलाई में सीजी उड़ान संस्था के द्वारा सेक्टर 2 दशहरा मैदान में दो दिवसीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहुंचे दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने दीप प्रज्वलन कर सभी महिला प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देकर उत्साह वर्धन किया।






वही समापन दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर उपस्थित होकर सभी टीम की महिलाओ से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान उत्साह बढ़ाने डॉ श्रुतिका यादव भी मौजूद रही।

इस दौरान दो दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में भिलाई सेक्टर 5 कि महिला टीम प्रतिभा 11 को विजेता घोषित जहां इस विजय पर उन्हें धुरंधर कप से नवाजा गया। वही उप विजेता सेक्टर 7 भिलाई की नित्या तथा सांत्वना पुरस्कार टीम रौनक जो मरौदा से है इस दौरान सभी विजेताओं को कप के साथ कैश पुरूस्कार 10000 रुपये, 7000 रुपये, 5000 रुपये दिया गया। इस दौरान रानू को बेस्ट woman, पुतुर को बेस्ट bollar का खिताब दिया गया।
इस अवसर पर सीजी उड़ान संस्था की डाइरेक्टर आवर प्रतियोगिता की आयोजक निधि चंद्राकर ने बताया कि महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर लगातार कार्य कर रही है। इस तरह के आयोजन करने से महिलाओं में आत्मविश्वास जागता है। वही घरेलु महिलाओं के लिए सीजी उड़ान हमेशा साथ खड़े रहती हैं। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ,पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी वीरेंद्र साहू, Ngo प्रकोष्ठ से मनोज ठाकरे, प्रशांत, बालू राम वर्मा, उड़ान टीम की केसरी चंद्राकर, दीना सोनी, मीना, शशि, कविता,गायत्री साहू खेल प्रभारी का सहयोग रहा।
===
