▪️ आगामी दीपावली पर्व के मद्देनजर पटाखा दुकानों के सुरक्षित संचालन एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में पटाखा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई।
The City Report News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
मुख्य बिंदु: आगामी दीपावली पर्व के दौरान पटाखा दुकानों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिनांक 03.11.2026 को दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्नि सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए।
▪️ प्रत्येक दुकान में रेत से भरी बाल्टी, पानी एवं अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने तथा दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।







संक्षिप्त विवरण: आगामी दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की बिक्री एवं दुकानों के संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग कलेक्ट्रेट सभागार में पटाखा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग शोभराज अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग प्रफुल्ल गुप्ता, सीएसपी दुर्ग देवांश सिंह राठौर, एसडीआरएफ के अधिकारी, नगर निगम दुर्ग के बाजार प्रबंधनअधिकारी, थाना प्रभारी दुर्ग सहित पटाखा व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक में अधिकारियों द्वारा पटाखा दुकानों के संचालन के दौरान अग्नि सुरक्षा, आम नागरिकों की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित दिशा-निर्देश दिए गए।
व्यापारियों को दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश:
* पटाखा दुकानों के आसपास किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग एवं भंडारण नहीं किया जाएगा।
* आम नागरिकों की सुविधा के लिए पार्किंग की पृथक एवं व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
* सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएंगे।
* प्रत्येक दुकान एवं परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा सके।
▪️ बैठक में अग्नि सुरक्षा, जनसुरक्षा, यातायात एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर व्यापारियों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए।
* पुलिस कंट्रोल रूम के लिए पृथक टेंट की व्यवस्था कर माइक उद्घोषणा एवं सीसीटीवी की समुचित सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
* प्रत्येक छह दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी एवं खाली स्थान रखा जाएगा, जिससे आपातकालीन स्थिति में आग पर नियंत्रण एवं बचाव कार्य में सुविधा हो।
* प्रत्येक दुकान में रेत से भरी बाल्टी, पानी एवं अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहेंगे।
* केवल वैध लाइसेंसधारी व्यापारी ही पटाखों की बिक्री करेंगे तथा लाइसेंस दुकान के सामने स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करेंगे।
* सभी व्यापारी निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करेंगे।
▪️ पटाखा दुकानों में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड, पृथक पार्किंग एवं पुलिस कंट्रोल रूम के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।
अधिकारियों द्वारा व्यापारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि पटाखा बिक्री एवं भंडारण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित रखी जाएं। बैठक में उपस्थित व्यापारियों द्वारा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने पर सहमति व्यक्त की गई।बैठक के पश्चात अधिकारियों एवं पटाखा व्यापारियों द्वारा संयुक्त रूप से जे.आर.डी. स्कूल मैदान का निरीक्षण किया गया तथा पटाखा दुकानों के सुरक्षित संचालन, अग्नि सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए गए।
▪️ बैठक के पश्चात अधिकारियों एवं पटाखा व्यापारियों द्वारा जे.आर.डी. स्कूल मैदान का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।
दुर्ग पुलिस एवं जिला प्रशासन की अपील: दुर्ग पुलिस एवं जिला प्रशासन आम नागरिकों एवं पटाखा व्यापारियों से अपील करता है कि दीपावली पर्व के दौरान पटाखों की खरीद-बिक्री एवं उपयोग करते समय निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करें। पटाखा दुकानों के आसपास भीड़ न लगाएं, ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस एवं संबंधित विभाग को सूचना दें। सभी व्यापारी प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर सुरक्षित एवं व्यवस्थित दीपावली आयोजन में सहयोग करें।
===

