
The City Report News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg/Raipur
भिलाई नगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरुचि सिंह द्वारा निगम के कर्मचारियों को त्यौहार के अवसर पर आर्थिक सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से 181 कर्मचारियों के लिए कुल 18 लाख 10 हजार रुपये की त्यौहार अग्रिम राशि जारी की गई है।






इस पहल से पात्र कर्मचारियों को त्यौहार के दौरान होने वाले अतिरिक्त खर्चों के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी। निगम प्रशासन की इस व्यवस्था से कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।
===
