
The City Report News@Chhattisgarh/Bhilai-Durg
विश्व स्तर पर इबोला वायरस रोग के प्रसार की वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा इबोला वायरस रोग की रोकथाम, नियंत्रण एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारियों का आकलन करने हेतु राज्य से डॉ. खेमराज सोनवानी, उप संचालक एवं राज्य सर्वलेंस अधिकारी, डॉ. माधवी एम्स रायपुर तथा डॉ. चयनिका राज्य एंटोमॉलॉजिस्ट की मौजूदगी में तथा जिले से डॉ. मनोज दानी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दुर्ग के निर्देशन में डॉ सी.बी.एस. बंजारे, जिला सर्वलेंस अधिकारी, डॉ. अशीषन कुमार मिंज, सिविल सर्जन, डॉ. आलोक रामटेके, डॉ. आर. के. मल्होत्रा, डॉ. पुजा वर्मा, डॉ. अंकिता राउत, डॉ. उन्नयन साहू, डॉ. सौरीन चौटर्जी, मैट्रन, स्टाफ नर्स व अन्य स्टाफ के उपस्थिती में, जिला चिकित्सालय, दुर्ग में 12 नवंबर 2026 को मॉकड्रिल का सफल आयोजन किया गया।



उक्त मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संदिग्ध इबोला मरीज की पहचान से लेकर उपचार, आइसोलेशन, नमूना संग्रहण एवं परिवहन तथा रिपोर्टिंग तक की संपूर्ण व्यवस्था का परीक्षण करना है। साथ ही आइसोलेशन सेंटर में इबोला संक्रमण से बचाव हेतु आवश्यक पर्सनल प्रोटेक्टिव एक्वीपमेंट (पीपीई) विशेषकर इबोला-विशिष्ट पीपीई किट एवं अन्य आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
===
