TheCityReportnews@durg-भिलाई. डा खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 एंव प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भिलाई 3द्वारा संयुक्त रूप से आज विश्व एड्स दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता व जन जागरूकता रैली प्राचार्य डा रीना मजूमदार एनएसएस व रेडरिबन क्लब की प्रभारी डा अल्पना देशपांडे व बीईईटीओ शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम चरोदा भिलाई 3 सैय्यद असलम एंव मेडिकल आफिसर डा भुनेश्वर कठौतिया की उपस्थित मे सम्पन्न हुई

स्वास्थ्य विभाग के कम्युनिटी हेल्थ आफिसर व लेडी हेल्थ विजिटरों ने नगर निगम आयुक्त चरोदा भिलाई 3 अजय त्रिपाठी को रेड रिबन का मोनो लगाकर जन जागरूकता की लिए संदेश प्रसारित किया डा खूबचंद बघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 की एनएसएस और रेड रिबन क्लब की छात्र छात्राओं ने रंगोली बनाई जिसमे एच आई व्ही एड्स से बचने का संदेश ओर इस वर्ष का थीम राक दा रिबन (मजबूत प्रतिरोधक क्षमता ) बुस्ट करने ओर संक्रमित सुई ,संक्रमित रक्त के चढाने से बचने व असुरक्षित यौन संबंध को ना कहने जैसे महत्वपूर्ण सोलोगन उल्लेख किया गया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने छात्र छात्रोओ को बताया कि समाज मे इस असाध्य रोग से बचाने जागरूकता अभियान जरूरी है एड्स का ज्ञान बचाए जान के परिकल्पना को तभी साकार रूप दिया सकता है जब युवा पीढी इस रोग के लक्षण कारण ओर निदान को भलीभांति जानेगी कार्यक्रम मे कम्युनिटी हेल्थ आफिसर जैनी रैम्बो ने बताया कि अन्य रोग के कारण प्रतिरोधक क्षमता शरीर की कम होती है टी बी (क्षय) रोग ,फेफड़ों का रोग ,जटिल बीमारियों का समय पर उपचार निदान जरूरी अन्यथा ऐसे कई मरीज मिलेगे जिनका यौन संबंध से कोई संबध नही किंतु जटिल बीमारियों का समय पर इलाज नहीं कराने से एच आई व्ही संक्रमण की ओर बढ गये डा भुवनेश्वर कठौतिया ने बताया कि लक्षण मे प्रमुख रूप कोई रोग का ठीक नही होना ,लंबे समय से बुखार रहना, वजन कम होना ,भूख नही लगना ,प्रमुख है संक्रमित माता से प्रसव पशचात जन्मे शिशु को रोग मिलना होता है कार्यक्रम मे श्रीमती ए दत्ता, श्रीमती आर विश्वास हिंदी के विभाग अध्यक्ष डा विनोद शर्मा ,कम्युनिटी हेल्थ आफिसर प्रिंसी मसीह ,निगम स्वास्थ्य अधिकारी अशवनी चंद्राकर ,स्वास्थ्य संयोजक सोनसीर देशलहरे ओर एन एस एस व रेड रिबन की प्रभारी डा अल्पना देशपांडे व छात्र छात्रोओ का बडा योगदान रहा।
