बड़े पुर्दा में फाइनेस्ट एग्रो इंटरप्राइजेस फैक्ट्री में लगी आग, 28 दमकल गाड़ियों से करीब 1.28 लाख लीटर पानी का उपयोग…

The City Report News@छत्तीसगढ़/दुर्ग – भिलाई
दुर्ग जिले के बड़े पुर्दा स्थित प्लाईवुड निर्माण फैक्ट्री फाइनेस्ट एग्रो इंटरप्राइजेस में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में रखे कच्चे माल को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही दुर्ग अग्निशमन विभाग की तीन दमकल टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया।

फैक्ट्री में रखे रॉ मटेरियल में आग तेजी से फैल चुकी थी…
जानकारी के अनुसार, 26 नवंबर की देर रात आग लगने की घटना हुई, जिसके बाद 27 नवंबर को लगभग रात 1 बजे अग्निशमन विभाग को सूचना मिली। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि फैक्ट्री में रखे रॉ मटेरियल में आग तेजी से फैल चुकी थी। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने आधुनिक उपकरणों और सूझबूझ के साथ संयुक्त रूप से आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई…
आग पर काबू पाने के लिए करीब 28 दमकल गाड़ियों से लगभग 1 लाख 28 हजार लीटर पानी का उपयोग किया गया। करीब पांच से छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी के नेतृत्व में दमकल कर्मियों ने समय पर पहुंचकर आग को फैलने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राहत की बात रही कि घटनास्थल पर किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
इस दौरान दल प्रभारी – विजय चतुर्वेदी ,महेन्द्र चंदेल, धनु यादव ,अग्निशमन कर्मचारी – मनोज ,नागेश, पराग, रूपेन्द्र, नरोत्तम टंडन ,हीरामन, धर्मेन्द्र ,उमाशंकर ,हरीश, शारदा प्रसाद, मनीष ने अपनी अहम भूमिका निभाई।
फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।
+++
