The City Report News@chhattisgrh/Bhilai-Durg
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मिनी स्टेडियम, बैगापारा में 29 नवंबर से 5 दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली पंडित युवराज पाण्डेय की कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।
इस दौरान कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाओं ने विशेष परिधान धारण कर सिर पर कलश रखकर हिस्सा लिया। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। इस दौरान प्रदेश के मंत्री गजेंद्र यादव भी खास अंदाज में दिखाई दिए। मंत्री गजेंद्र यादव स्वयं रथ के सारथी बने और कलश यात्रा की अगुवाई करते नजर आए।


कथा के पहले ही दिन श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। मिनी स्टेडियम स्थित कथा स्थल श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा नजर आया। आयोजन समिति को आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आयोजन समिति ने विशेष इंतजाम किए हैं। कथा स्थल तक पहुंचने के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर नि:शुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
29 नवंबर से 5 दिसंबर तक चलने वाली इस कथा को लेकर दुर्ग में जबरदस्त उत्साह है। भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ यह धार्मिक आयोजन अब पूरे शहर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
+++
+++
