TheCityReportnews@durg. छत्तीसगढ़ राज्य मदरसा बोर्ड के चेयरमेन अलताफ अहमद ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव और छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत पर बधाई दी है। अलताफ ने कहा कि भानुप्रतापपुर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी की विजय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की जनकल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के कारण हुई है। प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चार साल के शानदार कार्यकाल में हुए कार्यों पर मुहर लगाई है। अलताफ ने कहा कि एक बार फिर साबित हो गया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा लगातार हाशिये पर जा रही है। चुनाव परिणाम से यह तय हो गया है कि 2023 में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा की स्थिति और बदतर होगी। अलताफ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के आब्जर्वर भूपेश बघेल के नेतृत्व में चुनावी रणनीति बनाई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धुआंधार प्रचार करते हुए कई रैलियों को संबोधित किया। चुनाव नतीजों के बाद अब वहां कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।
