हजरत बाबा सैय्यद अब्दुरहमान शाह काबुली र.अलेेह की दरगाह में सालभर से बंद पड़े तामीर का काम अब जल्द ही शुरू होगा राज्य वक्फ बोर्ड के सदर व प्रशासनिक अधिकारी की मौजूदगी में नई कमेटी को सौंपी गई जिम्मेदारी…

Thecityreportnews@durg. दुर्ग के पुराना बस स्टैंड स्तिथ हजरत बाबा सैय्यद अब्दुल रहमान शाह काबुली र.अलेह की दरगाह में तामीर कार्य 2017 से कराया जा रहा है,जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है जहा किसी न किसी मामले में कोई खामी निकाल नई कमेटी बनाकर अपना पदभार लेकर आगे का निर्माण कार्य करती है इसी कड़ी में अब तक दो कमेटियों ने दरगाह तामीर का आधा अधूरा कार्य कराकर छोड़ दिया जो अब साल भर से वैसे ही पड़ा हुआ है जो शहर के लोगो व बाबा से आस्था रखने वालो को प्रतिदिन दरगाह तामीर के लिए लगाई गई बांस की चेली ही नजर आ रही थी, दरगाह मे लगे मार्बल भी गिर रहे थे, वही गुंबद के अंदर मकड़ियों का जाला भी नजर आने लगा था

जिसके बाद सामाजिक माहौल में लगातार चर्चा का विषय बनता देख छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड द्वारा नई एडाक कमेटी बनाकर रुके हुए दरगाह तामीर कार्य को कराने नई बॉडी को नियुक्त किया गया।




इसी कड़ी में गुरुवार की शाम दुर्ग के बाबा अब्दुल रहमान शाह के आस्ताने के बाहर परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज खान और प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंग की मौजूदगी में नई कमेटी के अध्यक्ष रज्जब अली को प्रभार सौपा गया कुल मिलाकर यह दरगाह तामीर के लिए तीसरी कमेटी नियुक्त किया गया है।
गौरतलब है की सर्वधर्म की आस्था का केंद्र हजरत सैय्यद बाबा अब्दुर्हमान शाह काबुली रह.अलेह के आस्ताने पर बड़ी संख्या में दुर्ग ही नही पूरे छत्तीसगढ़ अंचल से लोग अपनी मन्नतों मुराद की झोली फैलाकर बाबा के आस्ताने में पहुंच अपनी हाजरी देकर अपनी मुराद पाते है

वही आज सब के सामने दरगाह से जुड़ी सभी चीजों जैसे गुंबद पर लगने वाला सोने का कलश, चादी के सामन व तामीर पेटी में इक्कठा हुई रकम को एकत्र कर नए अध्यक्ष की टीम को सौपा गया,,इस संबंध में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष फिरोज खान व प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंग ने मीडिया के समक्ष अपनी जानकारी भी दी
इस अवसर पर सालाना उर्स पाक कमेटी के रऊफ कुरैशी की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य वफ्फ बोर्ड के सदर के हाथों नई नियुक्त कमेटी के सभी 16 सदस्य सहित जवाबदारी सौपी गई मौजूद रहे,वही इस दौरान दरगाह तामीर कमेटी के अध्यक्ष रज्जब अली, कोषाध्यक्ष मोहम्मद असलम खान,अजहर जमील,शेख असलम

अबरार पुवार ,सैय्यद आसिफ अली, पाशी अली, दरगाह खादिम अनवर भाई,सैय्यद हैदर अली,अफसर कुरैशी,शेख मतीन,शेख परवेज कुरैशी,हसन अली,मोहम्मद अकबर खान,मारूफ खान, मोहम्मद हुसैन खोखर,शेख अतीक,हाजी इरशाद बेग,इकराम कुरैशी,अंसार अहमद,नासीर खोखर,जाकिर खोखर सहित पदाधिकारी सदस्य व अन्य उपस्थित थे।
