रमजान माह के 23 वे रोजे के अवसर पर नगर निगम एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी के द्वारा तकिया पारा मुस्लिम कम्युनिटी हॉल मैं रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया इस अवसर पर राजनीति और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए….

Thecityreportnews@durg.मुस्लिम समाज द्वारा रमजान माह के पवित्र महीने में रखे जाने वाले रोजे में रोज दारो को रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में रमजान माह के 23 वे रोजे के अवसर पर दुर्ग नगर निगम के एमआईसी प्रभारी व वार्ड पार्षद अब्दुल गनी के नेतृत्व में दुर्ग के तकिया पारा स्तिथ मुस्लिम कम्युनिटी हॉल में रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे रोजदारो ने रोजा इफ्तार कर मगरिब की नमाज अदा की




,,इसी कड़ी में इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल , मदरसा बोर्ड अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष फिरोज खान,पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा,पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव,दुर्ग सीएसपी वैभव बैंकर,नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ,निगम पार्षदों सहित अन्य राजनीति और प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने ने भी रोजा इफ्तार किया साथ ही समाज के लोगो के बीच इस माह के महत्व साझा किया,,
,इसी कड़ी में पार्षद अब्दुल गनी द्वारा नव पदस्थ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद का सम्मान किया गया साथ ही आए हुए सभी अतिथियों को सम्मान स्वरूप भेट प्रदर्शन कर उनका आभार जताया।
