Thecityreportnews@durg. दुर्ग के साइंस कॉलेज की सड़क के खस्ताहाल से यहां अध्यनरत विद्यार्थियों सहित प्राध्यापकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था जिसको लेकर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ( OSD ) मनीष बंछोर एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल करते हुए सड़कों के डामरीकरण का काम शीघ्रता से किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब कॉलेज की सड़कों का हो रहा है डामरीकरण,खस्ताहाल सड़क से जल्द मिलेगा निजात साथ ही प्राध्यापकों तथा महाविद्यालय के कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को आवाजाही में होगी आसानी इसको लेकर महाविद्यालय परिवार ने हो रहे इस कार्य को लेकर जताया आभार।
