श्रीमद् भागवत कथा का 7 दिवसीय आयोजन पद्मनाभपुर स्टेडियम में आयोजित….

22 मई से शुरु हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह को लेकर मातृभूमि सेवा समिति के सदस्यों द्वारा तैयारी पूर्ण….

Thecityreportnews#durg.दुर्ग शहर के पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम में ऐतिहासिक आजोयन की तैयारी हेतु 22 मई से शुरु हो रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह को लेकर मातृभूमि सेवा समिति के सदस्यों द्वारा तैयारी अब पूरी हो चुकी है जिसके बाद आज रविवार को प्रसिद्ध कथावचक पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज का शहर आगमन पर हुआ जहा जेल तिराहा चौक पर भव्य स्वागत किया इस अवसर पर शहर विधायक अरुण वोरा,एल्डरमैन राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाजे गाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

इसी कड़ी में समिति द्वारा दुर्ग के पदनाभपुर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है वही कार्यक्रम स्थल में विशाल मंच व डोम बनाया गया है। जिसमें बुलंद शहर उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध कथावचक पं. हिमांशु कृष्ण भारद्वाज श्रीमद् भागवत कथामृत का श्रद्धालुओं को रसपान कराएंगे। श्रद्धालुओं के लिए सर्वसुविधायुक्त भव्य पंडाल के अलावा पेयजल व प्रशाधन की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है।

इसके साथ ही श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस 22 मई की सध्या 4 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। 23 से 29 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह का कार्यक्रम आयोजित होगा। 30 मई को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक महाभंडारा आयोजित किया गया है।
