26 वे दीक्षांत समारोह में रश्मि जोगी को ‘अर्थशास्त्र’ विषय में पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया….
Thecityreportnews@durg. 24 मई 2023 को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा आयोजित 26 वे दीक्षांत समारोह में रश्मि जोगी को ‘अर्थशास्त्र’ विषय में पीएचडी की उपाधि से नवाजा गया l इन्होंने अपना शोध “छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में ग्रामीण गरीबी : एक विश्लेषणात्मक अध्ययन” विषय पर डॉ. नीलम अग्रवाल, विभागाध्यक्ष ( अर्थशास्त्र विभाग ), शासकीय पीजी महाविद्यालय महासमुंद के निर्देशन एवं स्व. ए.के. पाण्डेय, प्रोफेसर, अर्थशास्त्र अध्ययन शाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के सह निर्देशन में पूर्ण किया है l दुर्ग जिले के ग्राम साकरा (कुम्हारी ) में जन्मी और भिलाई में पली-बढ़ी रश्मि, कृषक ललित कुमार जोगी की पुत्री एवं जय लाल जोगी की सुपौत्री तथा डॉक्टर ओम प्रकाश बघेल, सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र) की पत्नी है l इनके शोध कार्य हेतु अर्थशास्त्र अध्ययन शाला के समस्त प्राध्यापक गण एवं दोस्तों- रिश्तेदारों के साथ साथ परिवार के सभी सदस्यों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी l
