प्रदर्शन करने वाले युवाओं ने अमित शाह से पूछा की चीन भारतीय की भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण करा रहा और अडानी सेल में लगे 20000 करोड़ पर मौन क्यों है….?

Thecityreportnews@durg. एक तरफ मणिपुर जल रहा है,पहलवान बेटियों के शोषण पर गृहमंत्री मौन हैं, चीन भारतीय भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण करा रहा है, अडानी सेल में लगे 20000 करोड़ पर मौन है, सालाना 2 करोड़ नौकरी का वादा, हर भारतीयों के खाते में 15 लाख, पनामा पेपर में गृहमंत्री क्यों नही बोलते। चुनाव नजदीक आते ही वोट बटोरने और हमारे शांत छत्तीसगढ़ प्रदेश में सांप्रदायिकता का जहर घोलने गृहमंत्री अमित शाह बेताब है। जिसका युवा कांग्रेस ने पुरजोर विरोध किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस व एनएसयूआई पदाधिकारी दुर्ग पुराना बस स्टैंड से रैली की शक्ल में सभास्थल रविशंकर स्टेडियम के लिए रवाना हुए जहा विरोध होता देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया और दुर्ग के पटेल चौक से युवा कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस अवसर पर आक्रोश जताने युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश मजूमदार, शिशिरकांत कसार, जिला युका उपाध्यक्ष रत्नदीप कसार, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष विनीश साहू, जिला युका महासचिव पुष्पेंद साहू, सतीश रजक, अय्यूब खान, नासीर खोखर ,समर्थ नायडू, अमित सेन, साहिल विश्वकर्मा, भूपेश सेन, लाकेश सिन्हा, प्रशांत देशमुख, दानिश शेख, धनेश साहू, पुरषोत्तम साहू, कुणाल, शोएब, विक्की मुनेश्वर, नितेश जैन, दीपक साहू सहित कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी।
