जनसंपर्क विभाग में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ की बेटी ने पहले पटवारी की परीक्षा पास के बाद, वर्ष 2020 में वे सहकारिता इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुई फिर इस वर्ष CGPSC-2021 में इन्होने 14वां रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त किया…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. नेतृत्व साधना केंद्र द्वारा CGPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए कार्यशाला 14 जुलाई को मीनाक्षी नगर बोरसी में आयोजित की जा रही है| जिसका लाभ CGPSC के अभ्यार्थियों ले सकते हैं| कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इस वर्ष CGPSC-2021 में 14वीं रैंक के साथ डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित सुश्री प्रिंसी तम्बोली होंगी।
सुश्री तम्बोली कवर्धा के साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आती हैं इनके पिता जनसंपर्क विभाग में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ है इन्होने पहले पटवारी की परीक्षा पास करने के बाद, वर्ष 2020 में वे सहकारिता इंस्पेक्टर के पद पर चयनित हुई थी इस वर्ष CGPSC-2021 में इन्होने 14वां रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर का पद प्राप्त किया है जो इनके जैसी ही अन्य साधारण पृष्ठभूमि के छात्रों के लिए निश्चित ही प्रेरणाश्रोत हैं कार्यशाला में परीक्षार्थियों को परीक्षा की मांग और तैयारी, सिलेबस का स्वरुप, आपेक्षित दृष्टिकोण का विकास, चुनौतियाँ,रणनीति,सफलता-असफलता एवं व्यक्तिगत अनुभव के माध्यम से परीक्षा एवं सिविल सर्विस की व्यापक समझ विकसित करने का एक अवसर प्राप्त होगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन संचालक चंद्रेश कुमार के नेतृत्व साधना केंद्र के PSC कोचिंग सेंटर में होगा नेतृत्व साधना केंद्र में लीड-36 कार्यक्रम के तहत राज्य भर से चयनित युवाओं को निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है|
