- दुर्ग विधायक चाटुकारों के साथ घिरे रहते है-संजय सिंह ,भाजपा में बढ़ रही है भ्रष्टाचारियों की तादात-वरुण जोशी.….
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@भिलाई. उपेक्षा से नाराज होकर हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिए दुर्ग शहर कांग्रेस के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य एवं कसारीडीह वार्ड क्र.42 के पूर्व पार्षद संजय सिंह ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी में प्रवेश किया। इसके अलावा मोदी आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष व जिला भाजयुमों के पूर्व उपाध्यक्ष वरुण जोशी,एबीवीपी के पूर्व सहमंत्री शंकर ठाकुर, भिलाई विधानसभा कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप लाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। यह सदस्यता उन्होने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल उपेंडी की मौजूदगी में ली। प्रदेश अध्यक्ष ने नवप्रवेशी आम आदमी पार्टी के सदस्यों का स्वागत किया और उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी के परिवार का कुनबा बढ़ रहा है। आप की विचारधारा से प्रेरित होकर दूसरे पार्टी से लोग आप में शामिल हो रहे है।
आप के नवप्रवेशी सदस्य संजय सिंह ने कहा कि दुर्ग विधायक अरुण वोरा की कार्य प्रणाली से रुष्ठ होकर मैंने कांग्रेस छोड़ा है, स्थानीय विधायक चाटुकारों से घिरे रहते है, उन्ही से उनको लगाव है। भारत जोड़ो यात्रा में विधायक ने शहर के वार्डो में घूम घुम कर सिर्फ फोटो खिंचवाया है, उस वार्ड के एक भी कांग्रेस नेताओं को नही पूछते थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे की उपेक्षा हो रही है, उन्हे राज्य सभा सांसद बनाया जाना था, लेकिन नही बनाया गया।
नए सदस्य वरुण जोशी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में हमारी मंशा थी की मोदी जी प्रधानमंत्री बने, हमने पार्टी के लिए बहुत काम किया। मोदी जी ने भ्रष्टाचार खिलाफ आवाज उठाया, में उन्हें अपना आदर्श मानता हूं। मोदी जी ने भ्रष्टाचार पर प्रहार भी किया, लेकिन अब भाजपा पार्टी में भ्रष्टाचारियों की तादात बढ़ने लगी है, जिससे मैं आहत होकर पार्टी छोड़ दिया । मोदी जी को अब देश से प्रेम नहीं है, उनको देश से प्रेम होता तो वे मणिपुर जाते। प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के दुर्ग लोकसभा अध्यक्ष डॉ. एस के अग्रवाल, आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष मेहरबान सिंह,के.ज्योति, संजीत विश्वकर्मा उपस्थित रहे।
