सतनामी समाज के मंदिर में मुस्लिम समाज का झंडा बांधकर सामाजिक सौहाद्र खराब करने की थी कोशिश….

सभी आरोपीयो द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर धार्मिक असहिष्णुता फैलाकर दंगा फैलाने की नियत से रची गयी थी साजिश…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. कवर्धा और बिरनपुर के बाद दुर्ग में दंगे भड़काने की साजिश कर शहर की फिजा को खराब करने की मंशा लिए पिछले दिनों दुर्ग के वार्ड 59 कातुलबोर्ड स्थित गुरू घासीदास मंदिर के उपर मुस्लिम समाज का झंडा लगाया ,,, जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मोहन नगर पुलिस ने इस बड़ी साजिश का खुलासा करते हुए बताया कि तीन नाबालिगों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वही इस मामले में पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज की मदद ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इसी कड़ी में आरोपियों ने पूछताछ के दौरान माना है कि देर रात सतनामी समाज के मंदिर में जाकर उन्होंने मुस्लिम समाज का झंडा लगाया था। वही 14 जुलाई को रमेश कोसरे ने मोहन नगर थाने में इस मामले की शिकायत की थी। कोसरे का कहना था कि कातुलबोड सतनाम भवन में 13 जुलाई की रात अज्ञात लोगों ने समाज विशेष का झंडा गुरु घासीदास मंदिर के ऊपर बांध दिया है। इससे समाज में काफी रोष है। इस घटना को काफी संवेदनशील मानते हुए एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने विशेष टीम का गठन किया।
गौरतलब है की सामाजिक सौहार्द्र न बिगड़े, इसका ध्यान रखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। मोहन नगर पुलिस व विशेष टीम ने बारीकी से सीसी टीवी फुटेज खंगालने का काम किया। साथ ही मुखबिरों को भी आरोपियों की पतासाजी करने कहा गया। तब पुलिस को पता चला कि कातुलबोड में रहने वाले रवि जांगड़े ने अपने साथियों नागेश यादव, राजा निर्मलकर व अन्य साथियों के साथ मिलकर यह काम किया है। जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में आरोपियो ने स्वीकार किया कि वे दंगा भड़काना चाहते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
कवर्धा और बिरनपुर के बाद दुर्ग में दंगे भड़काने की आशंका जताई जा रही थी ? पुलिस की सक्रियता से आखिरकार साजिश का हुआ पर्दाफाश ।
दुर्ग पुलिस की सक्रियता से हुए पर्दाफाश पर बड़ा सवाल ये है कि ….क्या…????
*आगामी चुनाव से पहले शहर की फिजा में जहर घोलने वाले आखिर कौन ?
*आरोपियों की असल मंशा क्या थी ?
*असली साजिशकर्ता कौन हैं ?
*सभी आरोपी किसके इशारे पर शहर में दंगा भड़काना की कोशिश कर रहे थे ?
*चुनाव से पहले शहर में दंगा भड़काने के पीछे कोई राजनीतिक साजिश तो नहीं ?
*एक बड़ा सवाल ये भी है कि क्या पुलिस इन सवालों का जवाब ढूंढ पाएगी ???
**इन आरोपीयो का पूरा नाम व पता**
1. रवि जांगडे पिता विजय जांगडे उम्र 29 साल साकिन कालबोर्ड वार्ड नंबर 59 दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ.ग.
2. राजा निर्मलकर पिता विश्वनाथ निर्मलकर उम्र 23 साल साकिनकातुलयोर्ड दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग छ.ग.
3. नागेश यादव पिता रामचंद्र यादव उम्र 25 साल साकिन कातुलबोर्ड दुर्ग थाना मोहन छ.ग. नगर जिला दुर्ग
अन्य 03 विधि से संघर्षरत बालक
जिन्हे अपराध क.301/2023 धारा 295(),153(),120, 149 के तहत थाना मोहन नगर पुलिस ने सामाजिक सौहाद्र खराब करने षड्यंत्रकारी आरोपीयो को भेजा गया जेल….
