इमामे हसन व हुसैन सहित करबला की जंग में हुए शहीदों की याद में दस रोजा जलसा का आयोजन अंजुमन मुस्लिमीन कमेटी द्वारा किया गया…..

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. मोहर्रम माह में करबला में इमामे हुसैन के 72 शहीदों की याद में अंजुमन मुस्लिमीन कमेटी तकिया पारा द्वारा दस रोजा जलसा का आयोजन ईदगाह मैदान में किया गया ,,,इस अवसर पर पूरे दस रोज तकरीर से कौम को खिताब फरमाने हजरत मौलाना मुफ्ती अनवर हुसैन मसूदी खलीफा ए हुजूर सैफुल इस्लाम बांदा उत्तर प्रदेश से आए हुए है वही दसवें दिन यौमे आशूरा के दिन आशूरा की दुआ पढ़ाने पैगंबर साहब के वंशज हुजूर ताजुल औलिया हजरत सैयद जलालुद्दीन अशरफ अशरफ उल जिलानी कादरी मियां किछौछा शरीफ से तशरीफ लाए।

वही अंजुमन मुस्लिमीन कमेटी द्वारा 10 रोजा जलसा के आखिरी दिन आशूरा की दुआ के बाद सभी मुस्लिम समाज के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने इस लंगर से प्रसाद ग्रहण किया

ईदगाह मैदान में आयोजित दस रोजा जलसे में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगो शामिल होकर शहादते इमामे मकाम हसन और हुसैन सहित उन 72 शहीदों की याद को ताजा किया और अल्लाह से दुआ मांग करबला वालो के सदके में देश और दुनिया में खुशहाली की दुआ मांगी गई

इस अवसर पर 10 रोजा तकरीर के मंच पर मेहमाने खुशुसी के साथ दुर्ग शहर के अक्सा मस्जिद तकिया पारा के इमाम कारी मनसूर रजा साहब. डिपरापारा मस्जिद के इमाम शमशेर अशरफी साहब. नूरी मस्जिद केलाबाड़ी इमाम हाफिज रिजवान अशरफी साहब, अलीम अशरफी साहब, महसर नियाजी अशरफी साहब, मौलाना मुस्लिम साहब, मौलाना गुलाम मुर्सीद साहब, मौलाना सैयद अली साहब और शहर के तमाम उलेमा किराम मौजूद थे।
