भव्य प्रतिमा का लोकार्पण इस सप्ताह, शरारती तत्वों के ओछी कृत्य से कांग्रेसियों में गुस्सा

ेद सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. देश में दुर्ग को पहचान देने वाले अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल और पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे स्व. मोतीलाल वोरा की स्मृति में जीई रोड स्थित राजेन्द्र पार्क चौक में उनकी भव्य प्रतिमा लगाने की तैयारी अंतिम चरण पर है। प्रतिमा का लोकार्पण संभवत: 4 या 7 अगस्त को प्रस्तावित है। लेकिन इस बीच लोकार्पण समारोह के ठीक पहले प्रतिमा स्थल पर शरारती तत्वों द्वारा राजनीतिक द्वेषफैलाने के इरादे से ओछी कृत्य को अंजाम दे दिया गया है।
जिससे कांग्रेसियों में आक्रोश होना स्वाभाविक है। बताया गया है कि प्रतिमा स्थल पर किन्ही शरारती तत्वों द्वारा ज्वाइन एबीवीपी लिख दिया गया है। यह प्रतिमा स्थल को भव्य रुप देने बनाए गए बड़े आर्क और उसके प्रवेश द्वार पर लिखा हुआ देखा जा सकता है। प्रतिमा स्थल के निर्माण को अंतिम रुप देनेमें जुटे हुए कर्मचारी ने बताया कि यह ज्वाइन एबीवीपी शब्द दो दिन पहले रात के अंधेरे में किसी ने लिखा है। इस ओछी कृत्य की खबर स्व. मोतीलाल वोरा के पुत्र दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा तक भी पहुंची।
फलस्वरुप प्रतिमा स्थल पहुंचे विधायक वोरा ने अपने सरल स्वभाव अनुसार मामले में बगैर राजनीति किए ज्वाइन एबीवीपी शब्द की पोताई करने कर्मचारियों को कहाहै। कहा जाता है कि राजनीति में स्व. मोतीलाल वोरा की कार्यशैली के देश व प्रदेश में अन्य राजनीतिक दल के नेता भी कायल रहे है। जिससे सभी राजनीतिक दलों में स्व. वोरा के प्रशंसक रहे है। लिहाजा स्व. मोतीलाल वोरा के स्मृति में लगाए जा रहे प्रतिमा स्थल पर ऐसी ओछी कृत्य अशोभनीय है।
दुर्गशहर की स्वच्छ राजनीति ऐसे ओछी कृत्य की किसी को भी इजाजत नहीं देती है।इसलिए शरारती तत्वों को ऐसी ओछी घटना को अंजाम देने से बाज आना चाहिए।
