मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को मीनाक्षी नगर बोरसी दुर्ग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के निवास पहुचे। जहा उन्होंने श्री साहू के 75 वे जन्मदिन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाए दी। वही मुख्यमंत्री जी ने गृहमंत्री श्री साहू के दीर्घायुजीवन की मंगल कामना भी की ।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, विधायक श्री अरुण वोरा, श्री देवेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

