हजारों की संख्या में उपस्थित कांवड़ यात्रियों पर बरसाए फूल

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@भिलाई. सावन के पवित्र माह में मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं चरोदा विलय तीन के महापौर निर्मल कोसरे के नेतृत्व में हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमुदाय के साथ कावड़ यात्रा निकली गई।

इस अवसर पर कांवड़ यात्रियों का सिरसा गेट भिलाई 3 में मुस्लिम समाज की ओर से स्वागत किया गया जिसमे सभी यात्रियों में फल एवं पानी वितरण किया गया साथ ही कांवरियों पर फूल बरसाए गए इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अलताफ अहमद एवं दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुजीत बघेल, एमआईसी मेंबर दीपक साहू,संजय कोहले एवं मदरसा बोर्ड के सदस्य तौहिद खान,सोमू मुखर्जी भिलाई 3 मस्जिद कमेटी के सदर एवं मुस्लिम समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।
