सीखने की कोई उम्र नहीं होती,आप लोग नई पीढ़ि को संवारने का काम कर रहे हैं, यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है- अरूण वोरा

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@रायपुर. छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा मदरसा शिक्षा के विकास हेतु यहाँ आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का कल समापन किया गया। कार्यशाला के समापन सत्र में माननीय अरूण वोरा जी विधायक एवं अध्यक्ष छ.ग.राज्य वेयर हाऊस कार्पोरेशन. मुख्य अथिति के रूप में उपस्थित हुए। माननीय आर.एन.वर्मा उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (राज्यमंत्री दर्जा), माननीय लक्षमण चंद्राकर जी पूर्व साडा अध्यक्ष, माननीय धीरज बाकलीवाल जी महापौर नगर निगम दुर्ग, माननीय गया पटेल जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, माननीया श्रीमती सत्यवती वर्मा एम.आई.सी. सदस्य नगर निगम दुर्ग, माननीय राजीव वोरा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यशाला के समापन सत्र के मुख्य अतिथि माननीय अरूण वोरा विधायक एवं अध्यक्ष छ.ग.राज्य वेयर हाऊस कार्पोरेशन ने प्रतिभागी मदरसा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है जीवन भर हम सीखते हैं। आप लोग नई पीढ़ि को संवारने का काम कर रहे हैं, यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है। श्री वोरा ने कहा कि आप लोगों ने दो दिनों में यहाँ कार्यशाला में आधुनिक शिक्षा के तहत शिक्षण की नवीन पद्धतियों और शिक्षण संबंधी अनेक पहलुओं को बारीकी से जाना है, निश्चित ही इसका लाभ मदरसों में अध्ययन-अध्यापन में मिलेगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार से 6 वर्षों से मदरसा शिक्षकों के वेतन की राशि नहीं मिलना चिंता का विषय है। विशिष्ट अतिथि माननीय लक्ष्मण चंद्राकर पूर्व साडा अध्यक्ष ने कहा कि इस बात को मानने से इंकार नहीं किया जाना चाहिए कि मदरसे भी शिक्षा का केन्द्र हैं। उन्होंने मदरसों में आधुनिक शिक्षा के विकास हेतु आयोजित कार्यशाला के सफल आयोजन हेतु बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद को बधाई दी।

कार्यशाला के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए छत्तीसगढ़ मदरसा बोंर्ड के अध्यक्ष माननीय अलताफ अहमद ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संचालित मदरसे केन्द्र सरकार द्वारा पीड़ित हैं। मदरसा शिक्षकों को विगत 6 वर्षों से वेतन नहीं मिला है। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी ने राज्य में सभी वर्ग के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किये हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा ऐसी नीति बनाई जाए जिससे मदरसों को राज्य शासन से ही सब कुछ मिले। उन्होंने मदरसा शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि इस संबंध में बहुत जल्द सकारात्मक परिणाम आने वाला है।

कार्यशाला के प्रथम सत्र में डाॅ. विद्यावती चंद्राकर से-नि-प्राध्यापिका राज्य शैक्षिक अंनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर ने प्रतिभागी मदरसा शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक को जिज्ञासु बनना पड़ेगा, शिक्षकों को अपने विषय को जानने की भूख होनी चाहिए। मल्टी मीडिया, ई-लर्निंग का भी सहारा लेना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी विषय बोझिल नहीं है। ऐसा कोई विषय नहीं है जिसे पढ़ाने में किसी भी शिक्षक को परेशानी हो। कार्यशाला में उपस्थित मदरसा शिक्षकों ने भी आज अपने अनुभव साझा किए। छ.ग.मदरसा बोर्ड के सचिव डाॅ. इम्तियाज़ अहमद अंसारी ने समस्त मदरसा शिक्षक-शिक्षिकाओं को मदरसा संचालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दीं। उन्होंने मदरसों में अभिलेखों के संधारण, राज्य शासन की योजनाओं एवं पठन-पाठन के बारे में विस्तृत चर्चा की।

कार्यशाला में डाॅ.विद्यावती चंद्राकर से.नि.प्राध्यापिका राज्य शैक्षिक अंनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं सुश्री हफीजा पूर्व जिला उर्दू इंचार्ज रायपुर को उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान हेतु अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह, शाल श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सिंधु भवन, देवेन्द्र नगर , रायपुर में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के समापन सत्र में नगर निगम दुर्ग के एम. आई. सी.सदस्य श्री संजय कोहले,श्री भोला महोबिया, ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय मिश्रा,श्री राजकुमार साहू, श्री महीप सिंह भुवाल,श्री राजकुमार पाली, श्री शंकर सिंह ठाकुर,श्री मंदीप सिंह भाटिया, श्री तौहीद खान, श्री मोहम्मद उस्मानी, श्री पाशी अली,श्री आरिफ रज़ा,श्री कमलेश नगारची, श्री शेख इस्माईल अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन श्री सै.अनीस रज़ा ने किया। दो दिवसीय कार्यशाला के समापन पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त मदरसों के प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं को सहभागिता हेतु प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
