युवा होने के साथ ही अपने सरल स्वभाव से जाने पहचाने वाले युवा ऋषभ जैन ने दावेदारी पेश कर दुर्ग कांग्रेस की गलियारों में ऊंची लहर उठा दी है…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग के वार्ड 36 गंजपारा से सीनियर पार्षद ऋषभ जैन ने कांग्रेस पार्टी से विधायक के रूप में दावेदारी की है,,,पार्षद ऋषभ जैन ने ब्लॉक अध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी से विधायक पद के लिए अपना आवेदन देकर विधायक पद के लिए कड़ी दावेदारी पेश की है जिसके बाद दुर्ग शहर सहित जिले भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
वर्षों से कांग्रेस पार्टी की सेवा करते आ रहे युवा व मिलनसार कांग्रेसी ऋषभ जैन निरंतर ही जनसेवा में अग्रसर है व वर्तमान में दुर्ग नगर निगम में राजस्व एवं बाजार प्रभारी के रूप में शहर की जनता को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे अपने उदार व्यक्तित्व एवं सरलभाव के लिए जाने जाते रहे है वे सदा ही जनता की सेवा में अग्रसर देखे गए हैं।
कांग्रेसी पार्टी की गलियारों में हलचल

दुर्ग नगर निगम के एमआईसी प्रभारी और दुर्ग शहर के गंजपारा वार्ड पार्षद के रूप में अपनी भूमिका निभाते हुए शहर हित कार्य कर रहे ऋषभ जैन ने कांग्रेस पार्टी के कांधे से कांधे मिलाकर पार्टी हित में बेहतर कार्य किया,,,इतना ही नहीं ऋषभ जैन की दावेदारी करने से कांग्रेस पार्टी से जुड़े वरिष्ठ नेताओं सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के बीच बाते आम होने लगी अब देखना होगा की आगे कांग्रेस पार्टी किस को अपना उम्मीदवार बनाती है और शहर की राजनीति में मची उथल पुथल पर काबू कर अपनी दुर्ग शहर की सीट पर काबिज होती है।
