
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. कांग्रेस पार्टी पर पूरा भरोसा जताते हुए नए प्रत्याशी को मिलेगा मौका इस उम्मीद के साथ गुरदीप सिंह भाटिया ने दुर्ग शहर विधानसभा क्रमांक 64 के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राजकुमार साहू के समक्ष अपनी दावेदारी प्रस्तुत किया है।
गुरदीप सिंह भाटिया पूर्व मे NSUI शाला अध्यक्ष, NSUI मध्य ब्लॉक अध्यक्ष, शहर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष, दुर्ग जिला युवा कांग्रेस महासचिव ,शहर कांग्रेस कमेटी में महामंत्री और वर्तमान मे संयक्त सचिव शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी है ।
इस अवसर पर उन्होंने बताया की मुझे मेरी अपनी कांग्रेस पार्टी पर पूरा भरोसा है, नए प्रत्याशी को मिलेगा मौका इस उम्मीद के साथ मैंने दुर्ग शहर विधानसभा क्रमांक 64 के अपनी दावेदारी पेश की है।
मैंने अपना तन-मन-धन पूरा कांग्रेस पार्टी को दिया है आगे भी कांग्रेस पार्टी जिस भी कार्यकर्ता को टिकट देगी। अलाकामान का जो भी निर्णय होगा मुझे स्वीकार रहेगा। साथ ही कांग्रेस पार्टी की रीति नीति पर चल कर अपना कर्तव्य पूरा करूंगा।
