छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप गौठानों के उन्नयन के साथ ही बेहतर रख रखाव के अभाव में शहर के गौठानों की बत्तर स्तिथि देखने को मिली,,दर्द से तड़पती गायों को देखने दुर्ग निगम के अधिकारी कर्मचारी कोई नहीं पहुंच रहा…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा अनुरूप नरूवा, गुड़वा,बाडी , के साथ ही गौ वंशों के बेहतर रख रखाव को लेकर गौठानों की योजना सवारी गई ताकि घुमतू व आवारा मवेशियों के रख रखाव ठीक तरीके से हो पाए।

* दुर्ग में गौठान का बुरा हाल
* दर्द से तड़पती गायों को देखने वाला कोई नहीं
* गौठान में पानी भरे रहने से कीचड़ भरा हुआ
* दुर्ग के धमधा रोड़ स्तिथ सब्जी गंज मंडी में स्तिथ गौठान

वही धरातल में इसका नजारा कुछ दर्दनाक नजर आया,,वही शहर के एक गौठान की बत्तर स्तिथि देखने को मिली,,दुर्ग के धमधा मार्ग स्तिथ सब्जी गंज मंडी में स्थापित ओम शांति गौठान जहा करीब 150 से अधिक गाय और उनके सुंदर बच्चे नजर आए।

जहा अव्यवस्था का आलम देखते ही बनता है,,गौठान में भरे गंदे पानी के बीच सभी गायों के खुर में परेशानी होती है तो वही बिना स्वास्थ्य सुरक्षा के अभाव में कुछ गाय बीमार और दर्द से तड़पती नजर आई,,गौर तलब है की करीब 8 माह पहले बने इस गौठान में दुर्ग निगम के अधिकारी व कर्मचारी अभी तक इसकी सुध लेने नही पहुंचे।

वही किसी एक दान दतार और गौ वंश प्रेमी द्वारा ही इन सभी गायों को चारा दिया जा रहा है,,यही मिली जानकारी के अनुसार इस जगह की लचर व्यवस्था के चलते अब तक 1 दर्जन से अधिक गायों की मौत भी हो चुकी है।

वही अब देखना होगा कि दुर्ग नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी इस दिशा में किस तरह से बेहतर व्यवस्था कर गौठान की लचर व्यवस्था को सुधारते है और दर्द से कराहती गौवंशो की सुध लेती है…..
