राखी पर्व के अवसर पर केन्द्रीय जेल दुर्ग में अपने भाईयो से मिलने वाली बहनों के लिए राखी बॉक्स बनाया गया है जिसके चलते इस बार संक्रमण के दृष्टिगत से किसी को भी मिलने नही दिया जा रहा…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग केन्द्रीय जेल में इस बार रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कोरोना (कोविड-19) वायरस एवं आई फ्लू संक्रमण के दृष्टिगत के चलते रक्षाबंधन का कार्यक्रम केन्द्रीय जेल दुर्ग में आयोजित नहीं किया गया।

जिसके चलते केंद्रीय जेल अधीक्षक द्वारा राखी पर्व के महत्व को समझते हुए उन सभी बहनों के लिए जेल के मुख्य द्वार पर एक राखी बॉक्स का इंतजाम किया गया जिसमे बकायदा पुलिस जवान तैनात होकर हर आने वाली बहनों को समझाते हुए इस बार राखी बंद लिफाफा में पैक कर बॉक्स में डालने कहा गया।

इसी कड़ी में इस हुई असुविधा से मायूस बहने और परिजनों ने एक के बाद एक उस राखी बॉक्स में अपना राखी पैकेट डाला अपने आप को संतुष्ट करना पड़ा

गौरतलब है की केंद्रीय जेल में सजा काट रहे बंदी भाईयो और उनके परिवार वालो को इस राखी पर्व का साल भर इंतजार रहता था जिसके तहत जेल प्रशासन के द्वारा किए गए बेहतर व्यवस्था के चलते सभी बंदी अपने अपने बहनों के साथ ही परिवार वालो से मिल कर खुश हो जाते थे लेकिन इस बार संक्रमण फैलने के खतरे पर मायूस हुई बहनों ने सिर्फ अपना राखी का पैकेट बॉक्स में डालकर घर वापस जाना पड़ा।

,,रक्षा बंधन पर जेल परिसर में होता था आयोजन
,,सभी बहने और परिजन मिलते थे एक दुसरे से
,,संकरण के खतरे के चलते इस बार नही मिल पाई बहने
,,मायूस बहनों को सिर्फ राखी पैकेट भिजवाने पर होना पड़ा संतुष्ट
***
