दुर्ग पुलिस ने चोरी के मामले में जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र अंतर्गत हुई चोरी का खुलासा करते हुए जेठानी के घर से गहने की हुई चोरी पर देवरानी को गिरफ्तार किया…
द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत ग्राम समोदा में एक घर के आलमारी में रखे गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई वही प्रार्थीया हेमलता निषाद ने लिखित रिपोर्ट में घर के आलमारी में रखे गहने जिसमें सोने का गुलबंध,सोने की अंगुठी,सोने का मंगलसूत्र,सोने का गेहुदाने,सोने का एक नग झुमका सहित लगभग दो तोला चांदी का करधन, चांदी का चाबी गुच्छा,पायल,चोरी होना बताया जिसकी लगभग अनुमानीत कीमत 1लाख 50 हजार बताई गई।
जिसके बाद एक्शन में आई दुर्ग पुलिस ने सीनियर पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा के नेतृत्व में एक टिम गठित कर अज्ञात चोर के पता साजी जुटी ।
जिसके बाद पुलिस को विवेचना दौरान प्रार्थीया के अपने देवरानी निशा निषाद जो उसके घर के बगल में रहती है उस पर संका जाहीर किया गया जिसके बाद अर्जुदा से संदेही को बुलाकर पूछताछ की गई जहा आरोपी निशा निषाद को गिरफ्तार किया गया।
वही इस मामले में खुलासा करते हुए दुर्ग सीएसपी मणीशंकर चन्द्रा ने मीडिया को खुलासा करते हुए बताया की आरोपी महिला का संबंध देवरानी जेठानी का है इस चोरी की वारदात को अंजाम देने बाद निशा निषाद ने अपनी मौसी चमेली को भी कुछ गहने दिए जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने सभी गहनो को आरोपीया निशा निषाद और चमेली से बरामद कर दोनो आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमाण्ड पर भेजा दिया
*जेठानी के गहने के साथ पकड़ाई देवरानी
*दुर्ग पुलिस को मिली कामयाबी
*जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र का मामला
*आरोपियों से सभी गहने हुए बरामद
++++
