छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में अनाज व्यापारी के ऑफिस में घुसकर बंदूक की नोक पर 6 लाख 60 हजार रुपए की लूट की हुई वारदात अकलतरा पुलिस ने शुरू की मामले की जांच…
The City Report News@जांजगीर-चांपा. बताया जा रहा है कि अनाज व्यापारी ने शर्मा राइस मिल में देखरेख के लिए राखी राम कश्यप को मुंशी रखा है जिसका ऑफिस शर्मा राइस मिल के परिसर में है। बुधवार को मुंशी अपने ऑफिस में बैठकर काम कर रहा था, तभी 2 लोग सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस में अंदर घुसे।
दोनों ने हेलमेट पहना हुवा था आरोपियों ने मुंशी की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाला और बंदूक की नोंक पर टेबल की दराज में रखे 6 लाख 60 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। पीडि़त ने बताया कि उसने पैसा कलेक्शन कर पिछले 2 दिनों से घर पर रखा था और आज ही देने के लिए लाया था। इस मामले में अकलतरा पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकार्ड हुई है जिसे आधार बना कर पुलिस की तफ्तीश जारी है।
