ढाबे में खाना खाने के बाद निकले थे घर वापसी के लिए जिसका CCTV फुटेज आया था सामने…
दुर्ग शिवनाथ में दिल दहला देने वाली हुई घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जिसमे पांच लोगो में 4 की बॉडी मिली थी और एक की तलाश जारी था…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. दुर्ग के शिवनाथ नदी में 3 दिन पहले हुई दर्दनाक घटना में रात के अंधेरे में दुर्ग स्तिथ शिवनाथ नदी के पुराने पुल पर पिकप वाहन में पांच लोगो की नदी में डूब जाने से दर्दनाक मौत हो गई थी जिसमे मौके पर मौजूद एसडीआरएफ और पुलिस के द्वारा लगातार छानबीन कर वाहन सहित चार लोगो की बॉडी निकाली गई थी साथ ही एक बच्ची गरिमा देशमुख की तलाश की जा रही थी।

गौर तलब है की इस दिल दहला देने वाली घटना में वाहन में सवार पांच लोगो में एक पुरुष,एक महिला और तीन छोटी बच्चियां थी । इसी कड़ी में आज सुबह ग्राम बेलोदी के पास एक लोकल मचुवारा की मदद से लापता बच्ची गरिमा देशमुख की लाश नदी में तैरती पाई गई वही इस मामले की जानकारी लगते ही दुर्ग पुलिस और SDRF की टीम अलसुबह से घटना स्थल में पहुंच कर लोकल मछुवारा की मदद से बच्ची के शव को बाहर निकाला गया।

इसके साथ ही अब दुर्ग पुलिस और SDRF टीम को आत्महत्या की नीयत से डूबे युवक उमाकांत की तलाश जारी है

???
