TheCityReportNews@बिलासपुर. अशोक नगर बिलासपुर निवासी तेरस राम यादव एवं श्रीमती सविता के सुपुत्र अभिषेक यादव का छत्तीसगढ़ पीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता अर्जित कर नायब तहसीलदार बनने पर यादव समाज के लोगों हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी आकिषेक की दादी श्रीमती कचरा बाई यादव, माता -पिता एवं उनके अनुज आशुतोष यादव ने उनकी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है वहीं यादव समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उनके निवास स्थल पर जाकर उनका सम्मान किया।
अभिषेक यादव की स्कूली पढ़ाई सरस्वती शिशु मंदिर अशोकनगर सरकंडा एवं कॉलेज की पढ़ाई सीएमडी कॉलेज बिलासपुर में हुई है। यह उनका यह दूसरा प्रयास था। उन्होंने 52 वां रैंक हासिल किया है ।
उनके सम्मान के दौरान रऊताही कला स्मारिका के संपादक डॉ मंतराम यादव,यादव समाज कल्याण समिति युवा संगठन के अध्यक्ष भरत यादव, ब्लॉक समन्वयक मितानिन कार्यक्रम मस्तूरी हीरालाल यादव, पूर्व उपसरपंच श्रीमती सरोज यादव, रामसनेही यादव, यादव समाज कल्याण महिला कल्याण समिति की नगर अध्यक्ष श्रीमती किरण यादव, श्रीमती पूजा यादव, श्रीमती सविता यादव, श्रीमती प्रियंका यादव, श्रीमती पूर्णिमा यादव, श्रीमती उत्तरा, श्रीमती प्रतिमा यादव, तरूण यादव प्रकाश यादव शरद यादव राजेंद्र यादव ध्रुव यादव सहित समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे। छतीसगढ़ी लेकगायक खुमान सिंह यादव,पत्रकार रोमशंकर यादव व बलराम यादव , युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमानंद यादव, महासचिव नरोत्तम यादव, हरीश यादव, बीरेन्द्र यादव, राजेन्द्र यादव, पुखराज यादव, सत्येन्द्र यादव, हिमशिखा यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि प्रतिभाशाली अभिषेक ने समाज का गौरव बढ़ाया है उनकी इस उपलब्धि पर पूरा समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है
