राष्ट्रीय आयुष स्वास्थ्य मिशन के योजनान्तर्गत जन-सामान्य को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दुर्ग में 12 सितंबर को एक दिवसीय निशुल्क जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा जिसमे नि:शुल्क औषधि भी प्रदान की जायेगी…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. छ.ग. शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, एवं संचालनालय आयुष विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय आयुष स्वास्थ्य मिशन के योजनान्तर्गत जन-सामान्य को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से एक दिवसीय नि:शुल्क जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला (स्वास्थ्य शिविर), का आयोजन दुर्ग के गुजराती धर्मशाला भवन, मोतीपारा में आगामी 12 सितंबर को किया जा रहा है।
जिसमें आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा रोगियों का परीक्षण, सलाह एवं चिकित्सा की जायेगी, साथ ही नि:शुल्क औषधि भी प्रदान की जायेगी,,वही इस अवसर पर कार्यालय जिला आयुर्वेद अधिकारी दुर्ग डॉक्टर जी पी तिवारी ने सभी उपस्थित डॉक्टरों और स्टॉप के साथ बैठक लेकर आगामी शिविर की रूपरेखा पर चर्चा की।

इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉक्टर जी. पी. तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन सुबह 10 बजे होगा और शाम 4 बजे तक चलेगा,साथ ही इस अवसर पर मुख्यअतिथि शहर विधायक माननीय श्री अरूण वोरा उपस्थित होंगे। अत: समस्त नागरिकों से अनुरोध है कि उक्त नि:शुल्क शिविर का अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर लाभ उठावें। वही उक्त शिविर में विभिन्न प्रकार के रोगों का निदान एवं चिकित्सा में संबंधित आयुष चिकित्सक उपलब्ध रहेगे, जो निम्नानुसार है ।
चिकित्सक का नाम –*********************** — रोग का नाम
1. डॉ. अलका रगासे
शल्य रोग
2. डॉ. टिकेश्वरी गनवीर (अर्श / भंगदर / परिकर्तिका)
3. डॉ. लक्ष्मी मारकण्डेय काय चिकित्सा
4. डॉ. भावना पाल (त्वचा रोग / वात रोग / मधुमेह/
5. डॉ. सुशीला बंजारे उच्च रक्त चाप / वायरॉयड ऋतुजन्य व्याधी आदि)
6. डॉ.अशोक पंडित
7. डॉ. रविकुमार सिदार जरा रोग
8. डॉ. सोनिया हिशीकर (वृद्धा व्यवस्था जन्य रोग)
9. डॉ. रूबी वासनिक
10.डॉ. सुमन साहू स्त्री रोग
11.डॉ. सम्मिलित ठाकुर
12.डॉ. जागृति चंद्रकार बाल रोग
13.डॉ. मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव
14.डॉ. नम्रता यादव पथ्यापथ्य एवं मनोरोग काउंसलिंग
15.डॉ. मोनिका चावले, वरिष्ठ एवं अतिथि चिकित्सा
16.डॉ. एकता चंद्राकर होम्योपैथी चिकित्सा
17.डॉ. रूबीना शाहिन अंसारी यूनानी चिकित्सा
18.डॉ. कल्पना ठाकुर
19.डॉ. आकांशा मिश्रा योग प्रदर्शन
इसके साथ ही विशेष आर्कषण……
1. विभिन्न योग आसन्नों का प्रदर्शन एवं शिव ताडण्व आर्टिस्टिक योग की प्रस्तुति ।
2. पंचकर्म एवं आयुष चिकित्सा पद्धाति की प्रदर्शिनी ।
3. कपिंग थेरेपी का प्रदर्शन ।
——–///———–
