ग्रामीण महिलाएं कृषि क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, समानता हासिल करना और महिलाओं को सशक्त बनाना

TheCityReportNews@Durg. पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा के निर्देशन में एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक iucaw मीता पवार एवं उप पुलिस अधीक्षक iucaw श्रीमती शिल्पा साहू के मार्गदर्शन में, रक्षा टीम के द्वारा गांव के खेत में कृषि कार्य कर रही महिलाओं को महिला संबंधी कानून के लिए जागरूक किया गया एवम अपनी सुरक्षा अपनी दैनिक उपयोगी चीजों से कैसे करनी है उसके बारे में बताया गया।

साथ ही महिला संबंधी कानून जैसे घरेलू हिंसा अत्याचार अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम , टोनही प्रताड़ना अधिनियम के बारे में बताया गया । साथ ही साथ महिला संबंधी हेल्पलाइन नंबर एवं आज के समय में होने वाले साइबर क्राइम एवं उनके संबंध में सावधानी के बारे में , अभिव्यक्ति अप के बारे में बताया गया ।
