कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन यात्री ट्रेनो के रद्द होने के विरोध मे प्रदेश भर आंदोलन….
इस दौरान कांग्रेसियों ने करीब आधे घंटे से भी अधिक समय तक कोयला गाड़ी को रोक जमकर नारेबाजी की….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा केंद्र की मोदी सरकार की रीति नीति से आक्रोश कांग्रेसियो ने यात्री ट्रेनों के रद्द और लेट लतीफी के विरोध में रेल रोको अभियान चला प्रदर्शन किया इस दौरान सेकडो की संख्या में बुधवार को दुर्ग के रेलवे स्टेशन में कांग्रेसियो अपना आक्रोश दिखाया जिसके चलते दुर्ग के प्लेटफार्म नबर 2 पर आई मालगाड़ी की पटरी पर बैठ करीब आधे घंटे से भी अधिक समय तक कोयला गाड़ी को रोक जमकर नारेबाजी की। वही आज छत्तीसगढ़ में रेल रोको आंदोलन के आह्वान पर दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक माल गाड़ी को रोक सांकेतिक विरोध जताया।

दोपहर 12 बजे के बाद दुर्ग स्टेशन पहुंचे कांग्रेसियों ने रेल्वे प्रशासन और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वही महामंत्री राजेन्द्र साहू ने बताया कि केंद्र सरकार हवाई अड्डे, लौह कारखानों को निजी हाथों में सौंपने के बाद अब रेल्वे को बेचने का षड़यंत्र कर रही है नतीजतन सभी यात्री गाड़ी या तो विलंब से चल रही हैं या रद्द कर दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेलवे की यात्री सेवा को दुरुस्त बनाने बार-बार प्रधानमंत्री व रेलमंत्री को पत्र लिखकर आग्रह कर चुके थे बावजूद रेल की व्यवस्था में कोई भी सुधार नहीं आया, जिससे आक्रोशित आमजन व कांग्रेसियों ने छत्तीसगढ़ के साथ मोदी सरकार की यह उपेक्षा व भेदभाव पर नाराजगी जताते प्रदर्शन किया।

आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में 32757 ट्रेनें,वर्ष 2021 में 32151 ट्रेनें,वर्ष 2022 में 2474 ट्रेन, वर्ष 2023 में (अप्रैल माह तक) 208 ट्रेनें निरस्त की गई है। वर्तमान में 24 ट्रेनें अगस्त 2023 के अंतिम तक रद्द की गई है।भाजपा राज में रेलवे में मिलने वाली बुजुगों और छात्रों की रियायत खत्म हो गई है। किराए में बेतहाशा वृद्धि,प्लेटफार्म टिकिट तक में कई गुना वसूली, दैनिक यात्री सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारी, पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं, कामगार नौकरीपेशा आम यात्री मोदी राज में उपेक्षित है।

ट्रेन रुको आंदोलन में प्रमुख रूप से पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू शहर विधायक अरुण द्वारा भिलाई विधायक देवेंद्र यादव दुर्ग शहर महापौर धीरज बाकलीवाल,महापौर निर्मल कोसरे,आर एन वर्मा, बदरूद्दीन कुरैशी,अलताफ अहमद,अब्दुल गनी,इरफान खान,अयुब खान,दीप सारश्वत,रत्ना नारमदेव, राजेश शर्मा,अनीश रजा ,पाशी अली, सरसीत घोष,और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
