दुर्ग के गुजराती धर्मशाला में जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें करीब 15 सौं से अधिक लोगों ने पहुंच शिविर का लाभ उठाया….
TheCityReportNews@Durg. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जनहित में संचालनालय आयुष छ.ग. के निर्देशानुसार जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन में 1 दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर (स्वास्थ्य मेला) का आयोजन दुर्ग के गुजराती धर्मशाला में किया गया। जिसमे आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा एवं औषधि का भी वितरण किया गया।
इसी कड़ी में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ.जीपी तिवारी, प्रभारी डॉ.शैलेन्द्र सिंह ठाकुर तथा नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मी मारकण्डेय ने बताया की स्वास्थ्य मेले में विशेष रूप से शिव ताण्डव आर्टिस्टिक योगा का प्रदर्शन किया गया तथा हिजामा कपिंग थेरेपी का प्रदर्शन किया गया। साथ ही अन्य प्रदर्शनी में आयुर्वेद औषधीय पौधों का एवं पंचकर्म चिकित्सा पद्धति का भी प्रदर्शन किया गया तथा धान्य पानक का वितरण किया गया।
वही इस अवसर पर स्वास्थ्य मेले में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान. श्री अरूण वोरा विधायक, दुर्ग शहर की अध्यक्षता में, मान. श्री धीरज बाकलीवाल महापौर,नगर पालिक निगम दुर्ग, विशेष अतिथि माननीय श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर भूतपूर्व विधायक,दुर्ग ग्रामीण व श्री आर. एन. वर्मा उपाध्यक्ष, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं विशिष्ट अतिथि माननीय श्री तुषार तुलसी भाई चौहान अध्यक्ष, गुजराती धर्मशाला लुचकी पारा दुर्ग में धन्वन्तरी पूजन एवं दीप प्रवलन कर शिविर का उद्घाटन किया गया, डॉ. मोनिका चावले,सेवानिवृत्त होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहीं ।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य मेले का आयोजन मंगलवार को गुजराती धर्मशाला, लुचकी पारा दुर्ग में सुबह 10 बजे से सांय 4 बजे तक किया गया। स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सा पद्धतियों के चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा एवं औषधि वितरण किया गया । स्वास्थ्य मेले में विशेष रूप से शिव ताण्डव आर्टिस्टिक योगा का प्रदर्शन किया गया तथा हिजामा कपिंग थेरेपी का प्रदर्शन किया गया । अन्य प्रदर्शनी में आयुर्वेद औषधीय पौधों का एवं पंचकर्म चिकित्सा पद्धति का भी प्रदर्शन किया गया तथा धान्य पानक का वितरण किया गया।
इस स्वास्थ्य मेले में विशेष रूप से वातव्याधि, अनिद्रा, चर्मरोग, अर्श, भंगदर, उदररोग, श्वास, कास, ज्वर स्थोल, बालरोग, महिला रोग, उच्चरक्त चाप, मधुमेह आदि रोगो का नि:शुल्क चिकित्सा व औषधि वितरण किया गया । जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. जीपी तिवारी, मेला-शिविर प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह ठाकुर तथा नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मी मारकण्डेय रही। मेले में कुल 1554 हितग्राही लाभान्वित हुए जिसमें 82 रक्त परीक्षण और 28 लोगों का नेत्र परीक्षण भी किया गया।
वही स्वास्थ्य मेले में मंच का संचालन डॉ. नम्रता यादव व डॉ. रामस्वरूप मरकाम, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया ।
शिविर में कुल 20 चिकित्सक एवं 22 कर्मचारियों ने अपनी सेवायें प्रदान की….
चिकित्सक….
डॉ. सुशीला बंजारे, डॉ.भावना पाल, डॉ.सोनिया हिशीकर, डॉ.रूबी वासनिक, डॉ.समलित कुमार ठाकुर, डॉ. रविकुमार सिदार, डॉ.रामस्वरूप मरकाम, डॉ.मणीन्द्र मोहन श्रीवास्तव, डॉ.सुमन साहू, डॉ.नम्रता यादव, डॉ.अलका रगासे, डॉ.रूबीना शाहिन अंसारी, डॉ.अशोक कुमार पण्डित, डॉ.जागृति चंद्राकर, डॉ.टिकेश्वरी गनवीर, डॉ.एकता चंद्राकर, डॉ.आकांक्षा मिश्रा, डॉ.कल्पना ठाकुर
कर्मचारी…..
श्री महेश कुमार बंजारे, श्री दुजेन्द्र कुमार देवागन, श्री हेमलता वर्मा, श्री मनीराम सिन्हा, श्री तिलकराम राम बंछोर,श्री खिलेश कुमार देशमुख, श्री सौरभ पाण्डेय, श्री गजानन सिन्हा,श्रीमती मंजूबाला राम, श्री दिनेश बावनेकर,श्री नितिन सिंह बैस,श्री विमला साहू, श्री सचिन शर्मा, श्री राज यादव,श्री प्रकाश सिंह ठाकुर,श्री विजय कुमार साहू ,श्री भिलेन्द्र वर्मा,श्रीमती योगिता वर्मा,श्री दुलीचंद साहू, श्री बसंती बाई,श्री चंद्रपाल साहू, श्री सरला खोब्रागढ़े सहित अन्य शामिल रहे।
