भाजपा की परिवर्तन यात्रा का दुर्ग शहर भर में जगह जगह हुआ भव्य स्वागत…
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल सांइस कॉलेज से यात्रा का किया स्वागत….

द सिटी रिपोर्ट@दुर्ग. छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनितिक पार्टियां अपनी कमर कसते हुए अपने अपने सरकार के द्दवारा किए गए कार्यों को आमजनता के सामने लाने भरसक प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दुर्ग जिले में परिवर्तन यात्रा की जा रही है। 20 सितंबर से शुरू हुई है इस परिवर्तन यात्रा में बेमेतरा जिला से होते हुए आज दुर्ग जिला पहुंची जहां भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इसका भव्य रूप से स्वागत किया।

कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के विरोधी में यह परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है जो पूरे दुर्ग शहर का भ्रमण करते हुए पहुंचा आमसभा स्थल सिविल लाइन
गौरतलब है कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से प्रदेश भर में भ्रमण कर प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ माहौल बना रहे प्रदेश स्तरीय नेताओं का परिवर्तन रथ जब दुर्ग शहर पंहुचा, तो साइंस कॉलेज के सामने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा और भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत यादव के नेतृत्व में सैकड़ो बाइक में सवार युवा मोर्चा कार्यकताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ परिवर्तन यात्रा की आगवानी की साथ ही आगे शहर भर में मंडल भाजपा और मोर्चा, प्रकोष्ठों की टीमों ने यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया।

परिवर्तन यात्रा में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की धरती से निकलकर झारखंड में राजनीति का डंका बजाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड रघुवर दास रहे, उनके साथ दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, सचिन सिंह बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री अवधेश चंदेल, पूर्व मिनिस्टर महेश गागड़ा, रमशिला साहू, गागड़ा, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, जिला यात्रा प्रभारी चतुर्भुज राठी परिवर्तन रथ पर आरुढ़ रहे।

आमसभा पहुंचने पर सभा में मौजूद जनसमूह को छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा बर्बाद होते छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए भ्रष्ट, घोटालेबाज और कमीशनखोर भूपेश सरकार को सत्ता से बाहर कर विकास और सुशासन लाने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है, इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली है। परिवर्तन यात्रा के स्वागत में जो दुर्ग शहर में जो भाजपामय माहौल बना है, उससे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन का संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

सांसद विजय बघेल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ने लोकसभा चुनाव में उन्हें दुर्ग शहर की जनता ने अपार प्रेम देते हुए 60 हजार से भी ज्यादा वोटो से लीड दिलाई थी, आने वाले विधानसभा चुनाव में 2018 की तरह भुलावे में ना आते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पुन: विश्वास करके छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी तो निश्चित रूप से कानून व्यवस्था की खराब स्थिति, भय और भ्रष्टाचार से छत्तीसगढ़ को मुक्ति मिलेगी।
—
