राज्य सभा में बिल के समर्थन में 214 वोट डाले गए, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@भिलाईनगर. नगर पालिका परिषद अहिवारा के अध्यक्ष नटवर ताम्रकर ने लिखित जारी बयान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयास से महिला आरक्षण बिल दोनों सदनों में बहुमत व सर्वसम्मति से पास हो गया।
राज्य सभा में बिल के समर्थन में 214 वोट डाले गए, जबकि विरोध में एक भी वोट नहीं पड़ा। इससे पहले बुधवार को लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास हो गया था। इससे स्पष्ट होता है कि प्रधान मंत्री की लोकप्रियता देश ही नही अपितु विदेश में भी उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ी है।
अब बिल को राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद महिला आरक्षण बिल, कानून बन जाएगा, जिसका नाम नारी शक्ति वंदन अधिनियम रखा गया।
श्री ताम्रकर ने कहा कि नई संसद का श्रीगणेश महिला आरक्षण बिल पर मुहर लग गई है। श्री ताम्रकर ने कहा कि देश के 95 करोड़ पंजीकृत मतदाताओं में से करीब आधी महिलाएं हैं, लेकिन संसद में सिर्फ 15 प्रतिशत और राज्य विधानसभाओं में उनकी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत है।
उन्होनें कहा कि पिछले 27 वर्षो के लम्बे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री ने इस बिल को लेकर महिलाओं को उनका हक प्रदान कियाहै। उन्होनें कहा कि इस बिल के आ जाने से महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी को बढ़ेगी। महिलाओं को आरक्षण देने वाले इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए नपा अध्यक्ष श्री ताम्रकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्ति करते हुए इसे एक पावन शुरुआत बताया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के आने से महिलाओं की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी।
श्री ताम्रकर ने कहा कि विपक्ष आज इन नारी शक्ति वंदन अधिनियम में भी कमियां खोजने में लगा हुआ है।
