छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी के लिए अनिश्चितकालीन धरना आमरण अनशन मे बैठी लक्ष्मी साहू

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा न करने के कारण जिले की मातृशक्ति संगठन मानस भवन दुर्ग मे अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गयी है क्योंकि नशा अपराध की जड़ है 90% अपराध शराब के कारण हो रहे हैं नशे के कारण महिला उत्पीड़न बेटियों के साथ असहनीय अमानवीय, पशुचर घटना छाती चीर देती है इसलिए मातृशक्ति संगठन बर्दाश्त नहीं कर सकते।
मातृशक्ति संगठन के लक्ष्मी साहू ने कहा कि सरकार की योजनाएं लोकहित के लिए होनी चाहिए विकास के नाम पर शराब को राजस्व का स्रोत बनाकर अबोध मानव के शरीर का दोहन किया जा रहा है विकास व्यक्ति के भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए होता है “व्यक्ति है तो विकास है वरना व्यक्ति के बिना विकास का कोई औचित्य नही।



पूर्व में सभी जिलो में मातृशक्ति के द्वारा छतीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी के लिए कलेक्टर जनदर्शन में भी ज्ञापन दिया गया है। मातृशक्ति के द्वारा डोंगरगढ़ से भूपेश बघेल के निवास तक पदयात्रा कर अंतिम विधानसभा सत्र में छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा करने के लिए ज्ञापन दिया गया छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति से वादा करने के बावजूद अंतिम विधानसभा सत्र में भी पूर्ण शराबबंदी की घोषणा नहीं की गई है जो छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति के साथ धोखा है। इसलिए आज 2 अक्टूबर को मातृशक्ति संगठन अनिश्चितकालीन धरने पर इस उम्मीद से बैठ रहे है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आचार संहिता लगने से 1 दिन पूर्व कैबिनेट की बैठक कर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराब बंदी की घोषणा करेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब तक छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा नहीं करेंगे तब तक हम सब मातृशक्ति अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे रहेंगे।
मातृशक्ति संगठन से लक्ष्मी साहू आमरण अनशन पर बैठे है और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जब तक छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी की घोषणा नहीं करेंगे तब तक आमरण अनशन करूंगी।
