दुर्ग निगम को उत्कृष्ट कार्य एवं शासकीय योजनाओं को जन-जन तक पहुचानें मंत्री के हाथों मिला पुरस्कार..
Thecityreportnews@दुर्ग. नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के अंतर्गत शहर के 60 वार्डो में स्वच्छता बेहतर बनायें रखनें के संबंध में किए गए उत्कृष्ट कार्य और शासकीय योजना मितान,एमएमयू मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मोबाइल मेडिकल यूनिट के अलावा धन्वंतरि योजना के लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचनें के लिए नगर पालिका निगम दुर्ग को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रथम पुरस्कार एवं सम्मान पत्र से सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया ने रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में दुर्ग निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर को सम्मान पत्र तथा प्रतीक चिन्ह प्रदान करते हुए कहा कि स्वच्छता में शहर बेहतर कार्य और शासकीय योजनाओं को जन जन तक पहुचानें में बेहतर कार्य करने के लिए नगर निगम प्रशंसा के पात्र है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता, शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को नागरिकों तक पहुचनें के साथ धन्वंतरि योजनाओं के अधिक लाभ नागरिकों तक पहुचनें निगम ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
