दुर्ग शहर विधानसभा के प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने स्वर्गीय हेमचंद यादव की माता राजीम देवी से लिया आशीर्वाद…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधानसभा के प्रत्याशी गजेंद्र यादव ने टिकट की घोषणा के पश्चात सर्वप्रथम पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हेमचंद यादव की माता राजीम यादव से मिलकर जीत का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर माता ने अपना आशीर्वाद देते हुए जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी।

मुलाकात के अवसर पर गजेंद्र यादव ने कहां की स्वर्गी हेमचंद यादव जी हम सबके प्रेरणा स्रोत रहे हैं जिन्होंने दुर्ग शहर को विकास के कई सोपान दिए इस बार पार्टी ने मुझे अवसर दिया है मेरा प्रयास रहेगा कि उनकी तरह कार्य करूं और दुर्ग शहर की जनता को उनकी मंसा के अनुरूप उन्हें सुविधा प्रदान करूं आज माता राजीम देवी से मुलाकात पर उन्होंने जीत का आशीर्वाद देते और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान की इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
