अल सुबह से ट्विनसिटी में पहुँची ईडी की टीम ने अलग अलग ठिकानों पर दबिश देकर जांच कर रही है…

*होटल कैंबियन के मालिक कमल अग्रवाल के फार्म हाउस में चल रही जाँच पड़ताल…
*राइस मिल एवं शिक्षा व्यवसायी कैलाश रूंगटा के दुर्ग स्थित न्यू दीपक नगर में भी पहुँची ईडी की टीम…
*भिलाई के वैशाली नगर में भी ईडी के पहुंचने की सूचना…
शहर के व्यवसायीयों में मचा हड़कंप…

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग-भिलाई. दुर्ग भिलाई में एक बार फिर ईडी की टीम ने दबिश देकर जांच जुटी हुई है,आपको बता दे की शुक्रवार की अल सुबह से ही ईडी की टीम अलग अलग ठिकानों पर टीम बनाकर छापामार कार्यवाही में जुटी हुई है,,,वही मिली जानकारी के अनुसार होटल कैंबियन के मालिक कमल अग्रवाल के फार्म हाउस में चल रही जाँच तो राइस मिल एवं शिक्षा व्यवसायी कैलाश रूंगटा के दुर्ग स्थित न्यू दीपक नगर में भी ईडी की टीम ने दबिश दी है। इसके साथ ही भिलाई के वैशाली नगर में भी ईडी के पहुंचने की सूचना मिल रही है जिससे दुर्ग भिलाई शहर के व्यवसाईयो में हड़कंप मचा हुआ है।
