राजनांदगांव से रायपुर जा रही स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकल को मारी ठोकर….

द सिटी रिपोर्ट न्यूज@दुर्ग. अंजोरा चौकी छेत्र अंतर्गत हाइवे मार्ग में सुबह 6.35 बजे रसमडा बायपास रोड मे राजनांदगांव से रायपुर जा रही तेज रफ्तार स्विफट कार से मोटरसाइकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिसमे मोटर साइकिल सवार के पैर और सिर पर गंभीर चोट आई है मोटर सायकिल सवार को उपचार हेतु जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया पर बाइक सवार की स्थिति ठीक न होने पर उसके परिजन ने भिलाई के शंकरा हॉस्पिटल में इलाज करवा रहे ।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार कुश शर्मा कुरूद जामुल निवासी बताया गया है पुलिस इस मामले में जांच कर कार्यवाही कर रही है ।
