Thecityreportnews@Bhilai. नवरात्री के शुभ अवसर पर छग उड़ान नई दिशा संस्था की महिलाओं ने कन्या भोज का आयोजन किया था जिसमें श्रमिक बस्तियों की 71 बच्चीयां शामिल हुई, संस्था की अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि कन्या भोज का आयोजन संस्था के द्वारा पहली बार रखा गया था
हम लोगों ने 51 कन्या भोज का लक्ष्य रखा था 71 बच्चीयां श्रमिक बस्तियों की बच्चियां शामिल हुई सभी को सात्विक भोजन कराकर उन्हें उपहार दिया गया उड़ान नई दिशा ने नन्ही बच्चीयो के माध्यम से सभी नागरिकों से अपने मत का प्रयोग करने अपील किये तथा भिलाई के साथ पूरे छत्तीसगढ़ में 100% वोटिंग के लिए लोगों को प्रेरित करने ठानी है
संस्था के कमेटी मेंबर्स से अनिता वर्मा, दिपाली मिश्रा,रूना शर्मा, कविता गुप्ता, गायत्री साहु, शशि चन्द्राकर, मिनाक्षी, कामिनी,दीपा, कल्पना, सुशीला, पिंकी, मनीषा, दुर्गा सम्मिलित हुईं
